Uncategorized

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब

15 अगस्त विज्ञापन



रामानुजगंज, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के वार्ड क्रमांक 9 में कन्हर नदी के तट पर स्थित मां महामाया मंदिर में जैसे ही पट खुले, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें पूजा-अर्चना के लिए लग गईं। वहीं नगर की ऊंची पहाड़ियों के मध्य बसे पहाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों देवी स्थलों पर श्रद्धालुओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर नवरात्र की शुरुआत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा अखंड ज्योत जलाए जाने से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। मां महामाया मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र पांडे और पहाड़ी मंदिर के पुजारी पवन पांडे ने बताया कि पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और दिनभर पूजा-पाठ और दर्शन का क्रम चलता रहा। मान्यता है कि सच्चे मन से मन्नत मांगने पर मां महामाया और पहाड़ी मंदिर की देवी भक्तों की इच्छाएं अवश्य पूर्ण करती हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पहाड़ी मंदिर की नैसर्गिक छटा भी श्रद्धालुओं को विशेष शांति और सुकून का अनुभव कराती है। सात पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर वर्षभर श्रद्धालुओं से भरा रहता है, लेकिन शारदीय नवरात्र में यहां जनसैलाब उमड़ पड़ता है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समितियों द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!