Uncategorized

शाला प्रवेशोत्सव में भड़कीं भाजपा विधायक VIDEO: मंच से नेम प्लेट हटाई, एबीईओ को लगाई फटकार, मंडल अध्यक्ष का नाम नहीं होने पर जताई नाराजगी – Balrampur (Ramanujganj) News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा मंच की बैठक व्यवस्था को लेकर नाराज हो गईं। उन्होंने अधिकारियों की तरफ से लगाए गए नेम प्लेट खुद हटाते हुए एबीईओ को फटकार लगाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंची थीं। मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने अतिथियों के लिए लगाई गई नेम प्लेट देखी और नाराजगी जताते हुए उन्हें खुद हटाना शुरू कर दिया। ‘पहले कभी नेम प्लेट नहीं लगी, अब क्यों?’ विधायक ने अधिकारियों से कहा कि, इससे पहले शाला प्रवेशोत्सव के किसी भी कार्यक्रम में मंच पर नेम प्लेट नहीं लगाई जाती थी। यदि इस बार लगाई गई है तो पहले अतिथियों के नाम और उनकी जानकारी सही तरीके से ली जानी चाहिए थी। मंडल अध्यक्ष का नाम नहीं होने पर बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, बैठक व्यवस्था में भाजपा मंडल अध्यक्ष का नाम शामिल नहीं किया गया था, जबकि वे भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इसे लेकर विधायक और उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई। समर्थकों का कहना था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, फिर भी पार्टी के मंडल अध्यक्ष के लिए मंच पर स्थान आरक्षित नहीं किया गया। एबीईओ ने जताया खेद विधायक की नाराजगी के बाद उन्होंने एबीईओ को फटकार लगाई। एबीईओ ने इस चूक पर खेद व्यक्त किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम निर्धारित रूप से संपन्न कराया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!