Uncategorized

शॉर्ट सर्किट से ड्रायफ्रूट दुकान में लगी भीषण आग: दुर्ग में ड्रायफ्रूट, पैकिंग सामग्री और फर्नीचर जलकर राख,कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन



दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित नवनीत ड्रायफ्रूट दुकान में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में धुएं का गुबार पूरे बाजार में फैल गया।आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत क

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान से अचानक धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत शटर खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। अंदर रखे ड्रायफ्रूट, पैकिंग सामग्री और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। आसपास के दुकानदारों ने स्थिति बिगड़ते देख तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

भारी मात्रा में था स्टॉक

लेकिन पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम इसकी जांच कर रही है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि नवनीत ड्रायफ्रूट दुकान क्षेत्र की पुरानी और प्रसिद्ध दुकानों में से एक है। दुकान में त्योहारों के मद्देनजर भारी मात्रा में स्टॉक रखा गया था, जिससे नुकसान का आंकड़ा लाखों में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस ने आसपास की दुकानों में बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद करवा दी है, ताकि किसी अन्य दुकान में आग न फैले। प्रशासन ने आग से प्रभावित दुकान मालिक को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!