Uncategorized

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ शुरू, घर बैठे मिलेगा टोकन

15 अगस्त विज्ञापन


Tuhar Token Mobile App: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को धान विक्रय के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं।

Publish Date: Wed, 12 Nov 2025 10:17:59 PM (IST)

Updated Date: Wed, 12 Nov 2025 10:18:28 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ शुरू

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को धान विक्रय के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें किसान आधार आधारित ओटीपी से पंजीकरण और प्रतिदिन सुबह आठ बजे से टोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी

खरीफ के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि एप से धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित होंगे। सीमांत किसानों (दो एकड़ या उससे कम भूमि) को अधिकतम एक, लघु (दो से 10 एकड़) को दो टोकन और दीर्घ (10 एकड़ से अधिक) को अधिकतम तीन टोकन मिलेंगे।

सुबह आठ से शाम पांच तक जारी होगा टोकन

जारी करने की समय सीमा रविवार से शुक्रवार तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक तय की गई है। सात दिनों तक टोकन मान्य रहेगा। धान खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की खरीदी सीमा का 70 प्रतिशत भाग मोबाइल एप के माध्यम से टोकन के लिए आरक्षित है।

इसमें से 80 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों के लिए और 20 प्रतिशत दीर्घ कृषकों के लिए आरक्षित है। 30 प्रतिशत टोकन सोसाइटी स्तर पर जारी किए जाएंगे, ताकि सभी वर्ग के किसानों को धान विक्रय की सुविधा मिल सके।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!