Uncategorized

RJAI के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए गौरीशंकर गुप्ता

Gaurishankar Gupta Appointed as State Vice President of RJAI

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर: ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित देश के प्रमुख संगठन रूरल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (RJAI) ने छत्तीसगढ़ राज्य में अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुभवी पत्रकारों पर भरोसा जताते हुए राज्य की कमान सौंपी है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी नई टीम को स्वीकृति

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ इकाई के लिए नई कार्यकारिणी के नामों पर अपनी मुहर लगाई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने इस संबंध में आधिप्रदेशपाध्यक्षकारिक सूची जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के सुदूर और ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों को संगठित करना और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना संगठन की प्राथमिकता है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची
नवनियुक्त पदाधिकारियों की टीम इस प्रकार हैं-

प्रदेशपाध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष- गणपत चैहान,
प्रदेश महासचिव- संजय शर्मा,
प्रदेश उपाध्यक्ष- गौरी शंकर गुप्ता,
प्रदेश कोषाध्यक्ष- बुधराम अग्रवाल

आगामी रणनीतिः ब्लाॅक स्तर तक होगा विस्तारप्रदेशपाध्यक्ष

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणपत चैहान और प्रदेश महासचिव संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन जल्द ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लाॅक स्तर पर सक्रिय पत्रकारों को जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार करेगा।

 

 

संगठन के मुख्य संकल्पः

सुरक्षा और अधिकारः ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियों के बीच काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
प्रशिक्षण कार्यक्रमः दुर्गम क्षेत्रों के संवाददाताओं के लिए आधुनिक पत्रकारिता के गुर सीखने हेतु कार्यशालाएं आयोजित करना।

 

कल्याणकारी योजनाएंः

शासन की पत्रकार कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पत्रकार तक पहुँचाना।
राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने विश्वास जताया कि यह नई टीम छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई पहचान दिलाएगी और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत सेतु का कार्य करेगी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!