RCB vs CSK Live Score: आरसीबी ने चेन्नई के सामने रखा 214 रन का लक्ष्य, विराट-जैकब और रोमारियो के अर्धशतक

09:15 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त
जैकब बेथेल और विराट कोहली के बाद रोमारियो शेफर्ड की अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए। उनके लिए रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी दो ओवरों में धमाल मचाया। वह महज 14 गेंदों में से सबसे तेज संयुक्त रूप से अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पैट कमिंस और केएल राहुल की बराबरी कर ली। वहीं, सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 13 गेंदों में यह कारनामा किया है।
09:00 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: पाटीदार 11 रन बनाकर आउट
पथिराना को तीसरी सफलता रजत पाटीदार के रूप में लगा। वह सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। अब टिम डेविड का साथ देने रोमारियो शेफर्ड आए हैं।
08:51 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को चौथा झटका
नूर अहमद ने जितेश शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब क्रीज पर पाटीदार का साथ देने टिम डेविड आए हैं।
08:49 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: पडिक्कल 17 रन बनाकर आउट
मथीशा पथिराना ने आरसीबी को तीसरा झटका दिया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। अब क्रीज पर जितेश शर्मा और रजत पाटीदार मौजूद हैं।
08:26 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी को दूसरा झटका
सैम करन ने विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। वह 62 रन बनाकर आउट हो गए। अब क्रीज पर रजत पाटीदार आए हैं। उनका साथ देने के लिए देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर 122/2 है।
08:22 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: 29 गेंदों में विराट कोहली ने जड़ा पचासा
विराट कोहली ने 29 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं।
08:19 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: जैकब बेथेल 55 रन बनाकर आउट
जैकब बेथेल 55 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मथीशा पथिराना ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल आए हैं।
08:11 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: 28 गेंदों में जैकब बेथेल ने जड़ा अर्धशतक
28 गेंदों में जैकब बेथेल ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और विराट कोहली के साथ पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 94/0 है।
07:58 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ, स्कोर 71/0
जैकब बेथेल और विराट कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई है। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 71/0 है।
07:28 PM, 03-May-2025
RCB vs CSK Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और जैकब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।




