Uncategorized

RBI: वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 13.5 बिलियन डॉलर रहा देश का चालू खाता अधिशेष, आरबीआई ने किया खुलासा

15 अगस्त विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि भारत के चालू खाता शेष में 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.5 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) का अधिशेष दर्ज किया गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 4.6 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.5 प्रतिशत) था। 2024-25 की दिसंबर तिमाही में चालू खाता घाटा 11.3 बिलियन डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) था।

Trending Videos

वार्षिक आधार पर, भारत का चालू खाता घाटा 2024-25 के दौरान 23.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.6 प्रतिशत) होगा। यह 2023-24 के दौरान रहे 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.7 प्रतिशत) से कम है। इसका मुख्य कारण अधिक शुद्ध अदृश्य प्राप्तियां हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के ‘वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान भारत के भुगतान संतुलन में विकास’ शीर्षक वाले आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में व्यापारिक व्यापार घाटा 59.5 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जो वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के 52 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक है। हालांकि, यह 2024-25 की तीसरी तिमाही के 79.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से कम हो गया।

शुद्ध सेवा प्राप्तियां एक वर्ष पूर्व के 42.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024-25 की चौथी तिमाही में 53.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं। व्यावसायिक सेवाओं और कंप्यूटर सेवाओं जैसी प्रमुख श्रेणियों में सेवा निर्यात में वर्ष दर वर्ष आधार पर वृद्धि हुई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!