Uncategorized

रायपुर समेत प्रदेश की आईटीआई रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू: 15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन, कोपा, स्टेनो हिन्दी सहित विभिन्न कोर्स में मिलेगा प्रवेश – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायपुर (सड्डू) में संचालित कोपा, स्टेनो हिन्दी तथा इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन ट्रेड की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके साथ ही आईटीआई माना, जिला रायपुर और प्रदेश की अन्य शासकीय आईटीआई में उपलब्ध रिक्त सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई से 15 जून 2026 तक विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन करने में सुविधा होगी। छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। सीटों का आवंटन निर्धारित नियमों और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता, ट्रेडवार सीटों और अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण विवरणिका का अवलोकन कर सकते हैं। विभाग ने इच्छुक युवाओं से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की अपील की है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!