Crime NewsCurrent Newsछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से अफीम और डोडा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से अफीम और डोडा लेकर आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ट्रेलर में प्रतिबंधित मादक पदार्थ छिपाकर रायपुर पहुंचा था और यहां बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने उसके कब्जे से 79.30 ग्राम अफीम, 4 किलो 432 ग्राम डोडा और तस्करी में इस्तेमाल ट्रेलर जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 15.25 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी का नाम बलराम सिंह है।

आमानाका पुलिस के अनुसार यह मामला अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के सामने का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेलर नंबर PB-05-AB-9313 का ड्राइवर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर खड़ा है और उसे बेचने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलराम सिंह (55) बताया। वह पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है और फिलहाल रायपुर के कबीर नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने ट्रेलर की तलाशी ली तो उसमें बोरी में रखा 4.432 किलो डोडा और प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा 79.30 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इसके अलावा एक रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

एसीपी की निगरानी में कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर और एसीपी ईशु अग्रवाल की निगरानी में की गई। थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ पंजाब से किन लोगों के नेटवर्क के जरिए रायपुर पहुंचाया गया और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!