Crime NewsCurrent Newsछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

गरियाबंद जिले के दसपुर गांव में 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत

15 अगस्त विज्ञापन

गरियाबंद जिले के दसपुर गांव में 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा दसपुर बांध के पास आवाजाही वाले रास्ते पर हुआ, जहां खंभे से टूटकर एक बिजली का तार लटक रहा था।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय यशवंत ध्रुव के रूप में हुई है, जो दसपुर गांव का निवासी था। यशवंत तेंदूपत्ता लेकर जंगल से लौट रहा था, तभी अचानक उसकी गर्दन में लटकता हुआ बिजली का तार फंस गया।

तार में फंसते ही करंट से आग की तेज लपटें उठीं, जिससे बाइक और सवार दोनों मौके पर ही जल गए। इस हादसे में यशवंत ध्रुव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मर्ग कायम कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि यह हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और इसका जिम्मेदार कौन है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!