अपराध

रायपुर में ऑटो चालक और साथियों ने रिटायर आबकारीकर्मी को लूटा, 26 हजार रुपए लेकर फरार

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर में ऑटो चालक और उसके साथियों ने एक रिटायर आबकारीकर्मी को सवारी बनाकर लूट लिया। आरोपियों ने ऑटो में बैठाने के बाद महज 10-15 कदम आगे जाकर बुजुर्ग को घेर लिया और उनकी पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 26 हजार रुपए नकद थे। वारदात के बाद आरोपी उन्हें धमकी देकर ऑटो से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम खिलोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महावीर ध्रुव आबकारी विभाग में वाहन चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 17 सितंबर को वे जगदलपुर से बस में रायपुर पहुंचे थे। शाम करीब 4:30 बजे संतोषी नगर स्थित मार्बल पैलेस के सामने सर्विस रोड पर बस से उतरकर वे पैदल संतोषी नगर चौक की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान ऑटो क्रमांक CG07T2092 का चालक तीन युवकों के साथ वहां पहुंचा। चालक और युवकों ने महावीर को ऑटो में बैठने के लिए कहा। घर जाने के लिए वे ऑटो में बैठ गए। ऑटो चालक ने करीब 10-15 कदम ही वाहन आगे बढ़ाया था कि चालक समेत तीनों युवकों ने उन्हें घेर लिया।

आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी पैंट की जेब में रखा पर्स निकाल लिया। इसमें करीब 26 हजार रुपए नकद थे। लूट के बाद आरोपियों ने उन्हें धमकी दी और ऑटो से नीचे उतार दिया। इसके बाद चारों संतोषी नगर चौक की ओर भाग निकले।

महावीर ने पुलिस को बताया कि ऑटो की पिछली सीट पर बैठे युवक आपस में बातचीत के दौरान अपना नाम शंभू लाल, राकेश और लक्की बता रहे थे। वारदात की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को भी दी।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ऑटो नंबर के आधार पर चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही फुटेज में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर भी जांच की जा रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!