अपराध

रायपुर के डूमरतराई में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो बच्चों की चाकू से हत्या, आरोपी पति गंभीर

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डूमरतराई के साहू पारा में परिवार रहता था। रविवार सुबह घर के भीतर किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान भुनेश्वर साहू ने पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की हालत गंभीर होने के कारण फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ नहीं हो सकी है। उसके स्वस्थ होने के बाद ही वारदात के कारण और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी वारदात के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!