छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

राजधानी रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बीच सड़क पर केक काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

15 अगस्त विज्ञापन

राजधानी रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बीच सड़क पर केक काटने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नायब तहसीलदार सड़क पर गाड़ी रोककर केक काटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ‘ओ-ओ जाने जाना’ गाने पर वीडियो भी बनाया गया और आतिशबाजी की गई।

इससे पहले भी छत्तीसगढ़ में सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन के कई मामले सामने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़कों पर बर्थडे सेलिब्रेशन, स्टंट और यातायात बाधित करने के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद लगातार इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं।

बीच सड़क पर रोकी गाड़ी, फिर काटा केक

वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार गाड़ी नंबर CG-04-NY-1910 के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वे गाड़ी की डिक्की खोलते हैं, तो उसमें केक और ‘हैप्पी बर्थडे’ का टैग दिखाई देता है। इसके बाद नायब तहसीलदार केक काटते हैं।

केक काटने के बाद आतिशबाजी शुरू हो जाती है। वीडियो में एक युवक आतिशबाजी सेट करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड किया गया है। रील में सलमान खान की फिल्म का गाना ‘ओ-ओ जाने जाना’ बज रहा है

हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन

अधिवक्ता विपिन अग्रवाल के मुताबिक, बीच सड़क पर केक काटने या गाड़ी में केक रखकर जन्मदिन मनाने के मामलों में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में स्वतः संज्ञान लिया था।

मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार और पुलिस को कड़ी चेतावनी देते हुए ऐसे मामलों में दोषियों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने राज्य सरकार और पुलिस को इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने को कहा था।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!