Railway Mega Block: त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत कंसबहाल और धारुआडीही रेल खंड के मध्य अधोसंरचना विकास कार्य किया जाना है। इसके चलते रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिए जा रहे इस ब्लाक के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रूट से गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियां प्रभावित रहेंगी, जिसमें हैदराबाद-रक्सौल, टाटानगर-इतवारी सहित कई प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से रद रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग बदले गए हैं।
ये गाड़ियां इन तिथियों में रद रहेगी
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
- जुलाई: 02, 09, 16, 23, 30
- अगस्त: 06, 13, 20, 27
- सितंबर: 03, 10, 17, 24
- अक्टूबर: 01, 08, 15, 22, 29
- नवंबर: 05, 12
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
- जुलाई: 05, 12, 19, 26
- अगस्त: 02, 09, 16, 23, 30
- सितंबर: 06, 13, 20, 27
- अक्टूबर: 04, 11, 18, 25
- नवंबर: 01, 08, 15
18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
- जुलाई: 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31
- अगस्त: 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28
- सितंबर: 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29
- अक्टूबर: 02, 06, 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30
- नवंबर: 03, 06, 10, 13, 17
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: जुलाई (02, 09, 16, 23, 30), अगस्त (06, 13, 20, 27), सितंबर (03, 10, 17, 24), अक्टूबर (01, 08, 15, 22, 29) तथा नवंबर (05, 12) को राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा राउरकेला से दुर्ग के बीच रद रहेगी।
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस : जुलाई (03, 10, 17, 24, 31), अगस्त (07, 14, 21, 28), सितंबर (04, 11, 18, 25), अक्टूबर (02, 09, 16, 23, 30) तथा नवंबर (06, 13) को यह गाड़ी दुर्ग के बजाय राउरकेला स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा दुर्ग से राउरकेला के बीच रद रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां
18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस: जुलाई (02, 09, 16, 23, 30), अगस्त (06, 13, 20, 27), सितंबर (03, 10, 17, 24), अक्टूबर (01, 08, 15, 22, 29) तथा नवंबर (05, 12) को ऋषिकेश से छूटने वाली यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: जुलाई (06, 13, 20, 27), अगस्त (03, 10, 17, 24, 31), सितंबर (07, 14, 21, 28), अक्टूबर (05, 12, 19, 26) तथा नवंबर (02, 09, 16) को आरा से चलने वाली यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग व्हाया कांड्रा-सीनी (टाटानगर-गमहारीया छोड़कर) मार्ग से दुर्ग आएगी।




