रायपुर

राशन दुकान से 3.22 लाख के खाद्यान्न की कमी:72 क्विंटल चावल समेत शक्कर-नमक कम मिला, महिला-समूह के 10 पदाधिकारियों और विक्रेता पर केस दर्ज — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

रायगढ़ जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान पचेड़ा में 3 लाख 22 हजार 193 रुपए के खाद्यान्न की कमी मिली है। खाद्य निरीक्षक की जांच में ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक और दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा में अंतर मिला। इसके बाद पुलिस ने जय मां दुर्गा महिला समूह के पदाधिकारियों और दुकान के विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, खाद्य निरीक्षक ने 21 तारीख को शासकीय उचित मूल्य दुकान पचेड़ा में जांच कर खाद्यान्न के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान दुकान में 48 क्विंटल चावल, 1.50 क्विंटल शक्कर और 4.50 क्विंटल नमक मिला। जबकि ई-पॉस मशीन में दर्ज स्टॉक के मुताबिक, दुकान में 120.03 क्विंटल चावल, 5.44 क्विंटल शक्कर और 5.99 क्विंटल नमक होना चाहिए था। दोनों का मिलान करने पर 72.03 क्विंटल चावल, 3.94 क्विंटल शक्कर और 1.49 क्विंटल नमक कम मिला। इसकी कुल कीमत 3 लाख 22 हजार 193 रुपए बताई गई है। महिला समूह के 10 पदाधिकारियों समेत 11 पर केस खाद्य निरीक्षक ने मामले की सूचना कोतरा रोड थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जय मां दुर्गा महिला समूह की अध्यक्ष सेवतीन चौहान, सचिव जमुना सिदार और सदस्य जानकी पटेल, कमला सिदार, प्यारीमती सिदार, भानुमति सिदार, शगुन चौहान, सजन मांझी, पद्मेश्वरी मांझी और मंगरा के साथ दुकान के विक्रेता पदमन चौहान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 और 7 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!