Uncategorized

पति ने गला घोंटकर दिया पत्नी का मर्डर: पुलिस को गुमराह करने अर्धनग्न अवस्था में फेंकी लाश, 40 दिन बाद चाचा-भतीजा गिरफ्तार – Jagdalpur News

15 अगस्त विज्ञापन



दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद अपने चाचा के साथ मिलकर शव को घर से दूर फेंक दिया था। पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए रेप कर हत्या की गई होगी यह प्रतीत करने उसके

.

वहीं 40 दिनों तक लगातार इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी पति और इस वारदात में उसका साथ देने वाले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

ये था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, वारदात 1 अक्टूबर 2025 की रात हुई है। 2 अक्टूबर को पुलिस को कुंदेली की महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। पुलिस ने रीना रयामी के रूप में उसकी पहचान की थी। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया और आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस अफसरों ने कहा कि 1 अक्टूबर की रात महिला अपने घर पहुंच गई थी। जहां इसके पति राजेश रयामी (27) के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवक ने पहले अपनी पत्नी की पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इस वारदात में युवक का चाचा राजेश रयामी (36) भी उसके साथ था।

साक्ष्य छिपाने बनाया रेप और हत्या का प्लान

वहीं साक्ष्य छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने इसे रेप कर हत्या करार देने का प्लान बनाया। फिर इसके शव को रात के अंधेरे में घर से लेकर निकले। जिसके बाद कुंदेली के पास ही झाड़ियों में अर्धनग्न कर लाश फेंक दी। लाश की स्थिति ऐसी कर दी की कोई भी देखता तो उसे ऐसा लगता मानो महिला का रेप हुआ है। रेप के बाद हत्या की गई है।

वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने भांसी मासापार, धुरली, गमावाड़ा, धुरली, समेत अन्य गांव के एक-एक ग्रामीण से इस मामले को लेकर पूछताछ की। सैकड़ों मोबाइल लोकेशंस निकाले गए। वहीं पुलिस को महिला के पति पर ही शक था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस ने हर एंगल से बारीकी से इस मामले की जांच की।

आरोपी युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। हालांकि बाद में पुलिस के सामने उसने हत्या का राज खोल दिया। इसके बाद उसने अपने चाचा का भी नाम बताया। पुलिस ने दोनों चाचा-भतीजा को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।

मुश्किल था, पर सॉल्व किया केस – ASP

दंतेवाड़ा के ASP आर के बर्मन ने बताया कि पुलिस के ये ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व करना थोड़ा मुश्किल था।लेकिन लगातार इन्वेस्टिगेशन और सैकड़ों लोगों के बयान के बाद पुलिस ने इस केस को सॉल्व कर लिया है। पुलिस को शुरुआत से ही महिला के पति पर शक था। अब दोनों चाचा-भतीजे को जेल भेज दिया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!