CG News: घूसखोर बाबू गिरफ्तार… 3 साल का वेतन जारी करने मांगी थी रिश्वत, ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा | CG News: DEO office clerk arrested while taking bribe

CG News: कलेक्टर दर पर वेतन जारी करने का दिया निर्देश
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हालाहुली में कलेक्टर दर पर भृत्य के पद पर पदस्थ कुशूराम केंवट को किसी कारणवश अक्टूबर 2014 से अप्रैल 2017 तक का वेतन करीब २ लाख रुपए लंबित था। इस मामले को लेकर उक्त भृत्य ने पहले तो हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने विभाग को संबंधित भृत्य का कलेक्टर दर पर वेतन जारी करने का निर्देश दिया।
CG News: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी, देखें वायरल वीडियो
पूरी प्लानिंग के साथ दबिश
इसके बाद कुशूराम केंवट कोर्ट के आदेश को लेकर विभाग के चक्कर काट रहा था। कुशूराम ने बताया कि शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू एमएफ फारूकी ने लंबित वेतन 2 लाख रुपए जारी करने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। इसमें कुछ राशि पहले दी थी। वहीं शेष राशि की मांग की जा रही थी। इसको लेकर कुशूराम ने एसीबी में शिकायत की।
एसीबी की टीम ने बाबू को किया गिरफ्तार
CG News: एसीबी बिलासपुर की टीम सोमवार को पूरी प्लानिंग के साथ दबिश दी। दोपहर करीब 12 बजे कुशूराम 10 हजार रुपए लेकर उक्त बाबू के पास गया और जैसे ही उसको रुपए दिए एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। दोपहर करीब 2.30 बजे तक एसीबी की टीम शिक्षा विभाग में इस मामले को लेकर कार्रवाई करती रही। दोपहर बाद संबंधित बाबू को गिरफ्तार कर कोर्ट ले गई।




