Uncategorized

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम की बदलेगी जिंदगी, CM विष्णुदेव साय ने दिया खास तोहफा

15 अगस्त विज्ञापन


CG News: रायपुर 13 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं।

Publish Date: Thu, 13 Nov 2025 03:36:59 PM (IST)

Updated Date: Thu, 13 Nov 2025 03:36:59 PM (IST)

सेरेब्रल पाल्सी होने के बावजूद पूनम पैरों से चित्र बनाती है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।
  2. मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं।
  3. सेरेब्रल पाल्सी होने के बावजूद पूनम पैरों से चित्र बनाती है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर रहे हैं।

आज जनदर्शन की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री ने रायपुर के तेलीबांधा की रहने वाली 11 वर्षीय बिटिया पूनम से भेंट की। बिटिया पूनम की माता ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि वह सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है और बातचीत करने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस चुनौती के बावजूद पूनम अपने पैरों से बहुत सुंदर चित्र बनाती है। मुख्यमंत्री साय ने अत्यंत आत्मीयता से बिटिया पूनम से बात की और उसे स्नेहपूर्वक दुलार किया।

मुख्यमंत्री साय ने पूनम की माता को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हम आपके साथ हैं, आपको बिटिया के लिए किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!