Uncategorized

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की दवा खिलाई…मौत: मां बोली- बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर गोली खिलाई, फिर अंबिकापुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराकर भागा – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


अबॉर्शन की दवा खाने के बाद बिगड़ी हालत, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवती की मौत।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बॉयफ्रेंड ने 5 महीने की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को अबॉर्शन की गोली खिला दी। हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक युवती का नाम प्रिया पावले (22) है, जो मायापुर की रहने वाली थी। मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था। प्रिया पावले अपनी छोटी बहन, बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा के साथ अस्पताल गई थी।

प्रिया पावले की मां का आरोप- बॉयफ्रेंड ने जबरदस्ती खिलाई दवा।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, युवती प्रिया पावले 5 महीने की गर्भवती थी। बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा ने 11 मई को प्रिया को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। युवती के पेट में तेज दर्द हो रहा था। आनन-फानन में युवक अपनी गर्लफ्रेंड को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दौरान बॉयफ्रेंड गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा स्थिति को भांपते ही अस्पताल से भाग गए। प्रिया की छोटी बहन ही उसके साथ रही। अस्पताल में डॉक्टर्स ने युवती से पूछा तो पता चला कि अबॉर्शन की गोली खाई है।

जानकारी मिलते ही डॉक्टर्स ने फौरन उसका इलाज शुरू किया, लेकिन युवती को राहत नहीं मिली। इलाज के दौरान रविवार शाम को प्रिया पावले की मौत हो गई।

युवती ने स्टेटस में डाली थी ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो।

युवती ने स्टेटस में डाली थी ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो।

मां बोली- मारपीट कर खिलाई गई गोली

प्रिया की मां मीना पावले ने बताया कि बेटी के लिए रिश्ते आ रहे थे, लेकिन वो अभी शादी नहीं करूंगी कहती थी। गर्भवती होने के बाद लड़का भी शादी नहीं करना चाहता था। उसे रखना भी नहीं चाहता था। मारपीट कर जबरदस्ती युवक और उसके मामा ने बेटी को अबॉर्शन की गोली खिलाई, जिससे उसकी जान चली गई।

परिजनों को थी अफेयर की जानकारी

प्रिया पावले के पिता दिनेश पावले की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। प्रिया के अफेयर के बारे में परिवार को पता था। कई बार प्रिया ने अपने मोबाइल स्टेटस में गोलू विश्वकर्मा के साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी।

प्रिया पावले का मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा के साथ करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था।

प्रिया पावले का मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा के साथ करीब 5 साल से अफेयर चल रहा था।

पीएम के बाद परिवार वालों को सौंपा गया शव

सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, मृतिका की मां मीना पावले का बयान भी दर्ज किया गया है। सोमवार को प्रिया पावले के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

…………………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड को मार डाला: कोरबा में चेन लेकर घर पहुंचा; गला घोंटकर की हत्या; कॉलेज के दोस्त का नाम लिखकर भागा

कोरबा में बॉयफ्रेंड ने दूसरे युवक से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी।

कोरबा में बॉयफ्रेंड ने दूसरे युवक से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बॉयफ्रेंड ने दूसरे युवक से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने सुसाइड नोट में युवती के कॉलेज के दोस्त का नाम लिखकर फरार हो गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवती की हत्या के फरार आरोपी पिन्टू उर्फ लोकेश पटेल (25) को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!