Uncategorized

IOB कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन…स्टाफ नियुक्ति की मांग: AIOBEU के उपाध्यक्ष बोले- अनुकंपा नियुक्ति भी पिछले पांच सालों से रुकी हुई है – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के कर्मचारियों ने 23 जनवरी को ऑल इंडिया ओवरसीज बैंक एम्प्लॉई यूनियन (AIOBEU) के बैनर तले स्टाफ नियुक्ति की मांग को लेकर देशभर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में प्रदर्शन हुआ, जिसमें

.

AIOBEU के उपाध्यक्ष (ईस्ट ज़ोन) विभूति कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंक की लगभग सभी शाखाओं में गंभीर स्टाफ की कमी है, जिससे ग्राहक सेवा और कार्य वातावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति भी पिछले पांच सालों से रुकी हुई है, जिससे मृत कर्मचारियों के परिजन संकट में हैं।

AIOBEU ने इन मांगों को लेकर 2 और 3 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के सहायक महासचिव योगेश कुमार ने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों का नहीं, बल्कि बेरोजगार युवाओं और बैंक ग्राहकों से जुड़ा मुद्दा है।

AIOBEU की प्रमुख मांगें

  • इंडियन ओवरसीज बैंक में सभी रिक्त पदों पर तत्काल स्टाफ नियुक्ति की जाए।
  • सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, मृत्यु एवं इस्तीफों से हुई प्राकृतिक स्टाफ कमी की भरपाई तुरंत की जाए।
  • बेहतर ग्राहक सेवा और तनावमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
  • अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल बहाल की जाए, जिसे पिछले 5 वर्षों से रोका गया है।
  • अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत प्रत्येक 6 माह में पात्र परिजनों को नौकरी दी जाए।
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश में 243 रिक्त पदों (क्लर्क, आर्म्ड गार्ड, मैसेंजर, पार्ट-टाइम स्वीपर) पर तुरंत भर्ती की जाए।
  • IBPS 2026-27 में छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्तावित केवल 10 क्लर्क पदों की संख्या बढ़ाई जाए।
  • स्थानीय भाषा जानने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती की जाए।
  • पिछले 10 वर्षों से नाममात्र या शून्य रही स्टाफ भर्तियों की नीति में बदलाव किया जाए।
  • देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जाए।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!