छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

ऑपरेशन क्लीन हंट में नौकरी के नाम पर ₹11.30 लाख की ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

*रायगढ़, 2 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ₹11.30 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमन यादव (25), निवासी लामरदहा, थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आरोपी उत्तरा सिदार (50), निवासी कांटाहरदी, थाना कोतरारोड एवं संजू यादव (27), निवासी छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़ को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज चुकी है।

क्या है मामला— 25 अक्टूबर 2025 को छोटे अतरमुड़ा निवासी 60 वर्षीय अलेन किड़ो ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे राहुल किड़ो को छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने उनसे ₹11 लाख 30 हजार की ठगी की है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी उत्तरा सिदार, जो किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं, ने प्रारंभ में ₹50 हजार की मांग की, जिसमें ₹30 हजार दिए गए। इसके बाद संजू यादव को ₹20 हजार दिए गए। आरोपियों ने बताया कि यह राशि रायपुर निवासी विकास सिदार को देनी है, जो नौकरी लगवाने में मदद करेगा। इसके बाद पीड़िता ने विकास सिदार सहित अन्य लोगों के खातों में भी अलग-अलग रकम जमा की। जांच में आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज एवं नियुक्ति पत्र दिखाकर विश्वास में लेने की बात सामने आई। मामले में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 475/2025, धारा 420, 468, 34 IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया था। उत्तरा सिदार और संजू यादव को 26 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, जबकि फरार आरोपियों के विरुद्ध 03 फरवरी 2026 को धारा 173(8) CrPC के तहत चालान पेश किया गया था।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश और दबिश के बीच पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी अमन यादव न्यायालय में सरेंडर करने पहुंचा, जहां से जानकारी मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि अमन यादव ने उत्तरा सिदार और संजू यादव के कहने पर ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसके एवज में उसे रकम दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंद लाल साहू एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!