उत्तर मंडल में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण
नूतन चौक स्थित प्रधानमंत्री आवास में हुआ आयोजन, वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित


( गौरी शंकर गुप्ता ) बिलासपुर | भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी के दिशा-निर्देश पर उत्तर मंडल, नूतन चौक स्थित प्रधानमंत्री आवास परिसर में शक्ति केंद्र सुभाष चंद्र बोस नगर की प्रभारी श्रीमती सुमित्रा कोरी के निवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां संस्करण सुना गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह भोगल की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री जी ने देश की उपलब्धियों, युवाओं की भूमिका और समाज सेवा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित जनों ने उनके संबोधन को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में बूथ क्रमांक 15 के अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश मिश्रा, श्री डी.के. साहू, श्री दयानंद तीर्थनी, श्री दिनेश दिग्रसकर, श्री राजू गुप्ता, श्री नकुल रामपुरी, श्रीमती अनिंदिता वर्मा, श्री प्रवीण नायडू, श्रीमती रमा शर्मा सहित कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने ‘मन की बात’ से मिली प्रेरणा को समाज हित में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


