Uncategorized

नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, सवार की मौत: सरगुजा में सुबह तेज रफ्तार में हुआ हादसा, पिकअप काटकर निकाला गया शव – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन




नेशनल हाईवे क्रमांक 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मेन रोड में स्थित डांडगांव में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं पिकअप चालक को चोटें आई हैं। हादसे में मृत युवक का शव पिकअप में फंस गया था, जिसे कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर डांडगांव प्रिंस डाबा के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रही तेज रफ्तार में पिकअप क्रमांक सीजी 04 क्यूएन 5108 सामने जा रही गाड़ी को ओव्हरटेक करने के दौरान दूसरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार खुशी अली (30 वर्ष) निवासी छपरा बिहार की मौके पर मौत हो गई। खुशी अली पिकअप का मालिक भी था। गाड़ी को उसका जीजा गुलाम मोहम्मद चला रहा था। पिकअप की बाड़ी काटकर निकाला गया शव
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप के बाडी को काटकर खुशी अली के शव को बाहर निकाला गया। बताया गया है कि दोनों पिकअप में आम लोड कर रायपुर से छपरा बिहार जा रहे थे। मृतक खुशी अली लंबे समय से अपने मामा के घर रायपुर में रहकर पिकअप चलवाने का कार्य करता था। टक्कर पिकअप के चालक के दूसरी साइड से हुआ और टक्कर में पिकअप वाहन की बाडी धंस गई थी, इसलिए कटर से बाडी काटकर शव निकालना पड़ा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!