Uncategorized

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ: मनेंद्रगढ़ से 90 वृद्ध श्रद्धालु उज्जैन-ओंकारेश्वर की यात्रा पर रवाना – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-26 की शुरुआत हो गई है। इस योजना के तहत 90 श्रद्धालुओं को उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भेजा गया है।

.

यात्रा 10 से 13 अप्रैल 2025 तक चलेगी। श्रद्धालुओं को आत्मानंद स्कूल के पास स्थित जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय से रवाना किया गया। नगर पालिका परिषद की नई अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने पार्षदों के साथ हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के यात्रियों को रवाना किया गया

सभी वर्ग के लोगों को दी गई प्राथमिकता

इस योजना में 60 साल से अधिक उम्र के वृद्ध, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का मुख्य उद्देश्य उन लोगों को तीर्थ यात्रा कराना है, जो आर्थिक कारणों से खुद यात्रा नहीं कर सकते।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक आर.के. सिन्हा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को भावभीनी विदाई दी गई और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!