Uncategorized

Raipur Crime News: प्रॉपर्टी नहीं सिर्फ चिकन का बंटवारा करना था… इसी में दो भाईयों के बीच चल गए चाकू

15 अगस्त विज्ञापन


भाईयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन रायपुर में दो भाईयों के बीच घर में बने चिकन के बंटवारे को लेकर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। चाकू से एक-दूसरे पर हमले में घायल भाइयों को परिवार ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कर ली है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 01:02:54 PM (IST)

Updated Date: Sat, 12 Apr 2025 01:17:52 PM (IST)

पहले एक भाई ने दूसरे पर चाकू से हमला किया, फिर दूसरे ने उसी तरह चाकू से वार किया। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रायपुर शहर के गुढियारी थाना इलाके की बताई गई है घटना।
  2. आस-पास के लोगों ने परिवार वालों को दी घटना की सूचना।
  3. परिवार के लोगों ने घर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Raipur News)। गुढियारी थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब घर में बने चिकन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस हिंसक झगड़े में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी अजय मिरी (बड़ा भाई) और साहिल मिरी (छोटा भाई) के बीच चिकन के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने गुस्से में आकर साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। घायल साहिल ने भी अजय को चाकू मार दिया।

परिवार वालों ने पहुंचाया अस्पताल

पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गुढियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एक-दूसरे पर जानलेवा हमले और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में पहले भी घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रही है, लेकिन इस बार मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!