Uncategorized

Maoist Encounter: एक करोड़ के इनामी समेत 10 माओवादी ढेर, अभियान में पांच जवान भी बलिदान

15 अगस्त विज्ञापन


Maoist Encounter: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों के सफाये के लिए चल रहे संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना के ग्रेहाउंड्स बल ने मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य चंद्रन्ना और 25 लाख के इनामी स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य बंडी प्रकाश समेत 10 माओवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में पांच जवान भी बलिदान हो गए।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 09 May 2025 03:44:53 PM (IST)

Updated Date: Fri, 09 May 2025 03:48:52 PM (IST)

सुरक्षबलों ने माओवादियों को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर घेर लिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्ड पर घिरे हुए नक्सली घबरा गए।
  2. आईईडी विस्फोट में पांच जवान बलिदान, अभियान जारी।
  3. सुरक्षा बलों ने अब तक 36 से अधिक माओवादी मार गिराए।

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर(Bijapur News)। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों के सफाये के लिए चल रहे संयुक्त अभियान के 18वें दिन गुरुवार को तेलंगाना में ग्रेहाउंड्स बल (पुलिस की विशेष इकाई) ने बड़ी सफलता हासिल की।

इलमिड़ी गांव के पास जंगल में हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंड्स बल ने एक करोड़ के इनामी माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य चंद्रन्ना और 25 लाख के इनामी स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य बंडी प्रकाश समेत 10 माओवादियों को मार गिराया।

उधर, मुठभेड़ से पहले माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में ग्रेहाउंड्स बल के पांच जवान बलिदान हो गए। इस घटना की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल की सुरक्षा और रणनीतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अभियान से जुड़ी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती। अभियान समाप्त होने के बाद ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

संयुक्त अभियान चलाया गया है

सूत्रों के अनुसार, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर शीर्ष माओवादी नेता बसव राजू, दामोदर, हिड़मा, चंद्रन्ना समेत 350 से अधिक माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के बाद 21 अप्रैल से छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान, वाजेडु जिले से लौट रहे ग्रेहाउंड्स बल का दस्ता माओवादियों के लगाए आईईडी की चपेट में आ गया। विस्फोट के बाद माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसका जवाब ग्रेहाउंड्स बल के जवानों ने बहादुरी से दिया। लगभग पांच से सात घंटे तक चली गोलीबारी में 10 माओवादी मारे गए।

अब तक मारे गए 36 से ज्यादा माओवादी

बता दें कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी का माओवादी लंबे समय से कारिडोर की तरह उपयोग कर रहे थे। सटीक सूचना के बाद लगभग दस हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवान पिछले 18 दिनों से यहां निर्णायक अभियान चला रहे हैं।

वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर, एनटीआरओ के सैटेलाइट और 20 से अधिक ड्रोनों की सहायता से अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि अभियान में अब तक 36 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, जिनमें कई शीर्ष नेता हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!