Uncategorized

मां के शव को 20 दिन तक कमरे में रखा: रूम लॉक कर बेटा घूमता था बाहर, बदबू फैलने पर पड़ोसियों ने की शिकायत, मिली सड़ी लाश – Jashpur News

15 अगस्त विज्ञापन


कुनकुरी में बंद कमरे से बुजुर्ग महिला की लाश, 20 दिन तक बेटे ने छिपाकर रखी मौत

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव मिला है। महिला की मौत 20 दिन पहले ​ही हो गई थी। वहीं बेटे ने भी बुजुर्ग महिला की मौत की बात को छिपाए रखा। इस दौरान वो शव को कमरे में बंदकर बाहर घूमता था। कमरे से तेज बद

.

फिलहाल पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। यह मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए तस्वीरें

बुजुर्ग महिला की 6 दिसंबर को मौत हो गई थी।

कमरे से बदबू आई तो बुजुर्ग महिला की मौत का सच सामने आया।

कमरे से बदबू आई तो बुजुर्ग महिला की मौत का सच सामने आया।

बेटे ने 20 दिन तक छिपाई बुजुर्ग मां की मौत की बात।

बेटे ने 20 दिन तक छिपाई बुजुर्ग मां की मौत की बात।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रवीण खलखो रेमते रोड स्थित किराए के मकान में अपनी मां सबीना खलखो के सा​थ रहता था। उसकी मां बीमार थी। वो लकवा की मरीज थी। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की 6 दिसंबर को मौत हो गई। लेकिन प्रवीण ने करीब 20 दिनों तक इस बात को छिपाए रखा। प्रवीण ने मां की मौत सूचना न तो मकान मालिक को दी और न किसी रिश्तेदार या पुलिस को।

इतना ही नहीं, वो मां के शव को कमरे में छोड़कर बाहर घूमता था। इस दौरान महिला का शव पूरी तरह से सड़ चुका था।

वहीं बुजुर्ग महिला की मौत की जानकारी तब सामने आई जब मकान मालिक दिलीप कुमार कुजूर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित किराए के कमरे से तेज बदबू आने लगी। पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने मकान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद दिलीप कुमार कुजूर ने तत्काल कुनकुरी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बदबू आने पर मकान मालिक दिलीप कुमार कुजूर ने पुलिस को जानकारी दी।

बदबू आने पर मकान मालिक दिलीप कुमार कुजूर ने पुलिस को जानकारी दी।

मकान मालिक ने रिश्तेदारों और पार्षद को बुलाया

मकान मालिक दिलीप कुमार कुजूर ने बताया कि घर में पुताई चल रहा था। उस कमरे में पुताई को लेकर लड़के को मैसेज किया तो कोई जवाब नहीं आया। 26 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे खिड़की की सफाई कर रहे थे तभी बदबू आई। तो मैंने बुजुर्ग महिला के भाई और बहन को बुलाया। इसके बाद बार्ड के पार्षद को सूचना दी।

अनहोनी की आशंका पर हम लोगों ने थाने में सूचना दी। इसके बाद थाने से पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर वहां कमरे में महिला का शव देखा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की बात कही।

कुजूर ने बताया कि हमारे यहां मां और बेटा पिछले ढ़ाई साल से किराए में रह रहे थे।

बदबू आने पर खुला मां की मौत का राज

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कमरे से बदबू आ रही थी उसका ताला तोड़ा तो वहां बुजुर्ग महिला सबीना की लाश मिली। महिला का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में पता चला कि बुजुर्ग महिला सबीना मारियानुस खलखो की पत्नी थी और थाना दुलदुला के सराईटोली कस्तूरा की रहने वाली थी। पति की मौत के बाद पिछले लगभग ढाई साल से अपने बेटे प्रवीण खलखो के साथ इस किराए के मकान में रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची कुनकुरी थाना की पुलिस।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची कुनकुरी थाना की पुलिस।

बेटे ने बताया 20 दिन पहले हो गई थी मां की मौत

पुलिस ने जब उसके बेटे प्रवीण से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब थी और 6 दिसंबर को उनकी मौत हो गई थी। प्रवीण ने मां की मौत सूचना न तो मकान मालिक को दी और न किसी रिश्तेदार या पुलिस को। इस दौरान मां के शव को कमरे में छोड़कर बाहर घूमता था।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

जांच में नहीं मिले हत्या के कोई संकेत

कुनकुरी थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कोई संकेत नहीं मिला है और ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्ग कायम किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बेटे की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक नहीं बताई जा रही है, उससे पूछताछ जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट करेगी कि यह लापरवाही थी या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जांच में पता चला कि प्रवीण अविवाहित है। वो डिलीवरी बॉय का काम करता था। लेकिन कुछ दिनों पहले उसने नौकरी छोड़कर घर में रहता था।

……………………………………….

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर भाई की हत्या:सरगुजा में खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद; रातभर घर में पड़ी रही लाश

सरगुजा में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी।

सरगुजा में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई को मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर मार डाला। दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। युवक का शव रात भर घर में पड़ा रहा। पिता ने घटना की सूचना सुबह पुलिस को दी। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के खड़ादोरना गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!