Uncategorized

मैनपाट में शिमला-मनाली की तरह बनेगा मालरोड: कांग्रेसियों ने किया विरोध; प्रभावशाली लोगों को पट्टा देने, गरीबों को बेदखल करने का आरोप – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन


अंबिकापुर जिले के मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर माल रोड बनना प्रस्तावित है। जिसका कांग्रेसियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि कुछ प्रभावशाली लोगों को पट्टा दिया जा रहा है, गरीबों को बेदखल किया जा रहा है।

.

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में 10 अक्टूबर को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। माल रोड के लिए मैनपाट के 54 लोगों को बेदखली का आदेश जारी किया गया है। इनमें कुछ लोगों का पूर्व में पट्टा भी बन चुका है, जिसे निरस्त करने का प्रस्ताव है।

तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया।

शिमला-मनाली की तर्ज पर माल रोड बनाने का प्रस्ताव

प्रदेश के विष्णुदेव सरकार के सत्तासीन होने के बाद फरवरी 2024 में आयोजित मैनपाट महोत्सव के दौरान तत्कालीन पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मैनपाट में शिमला व मनाली की तर्ज पर माल रोड बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए दो करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

दरअसल, उत्तर छत्तीसगढ़ का मैनपाट पूरे साल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां ठंड के मौसम में सर्वाधिक सैलानी पहुंचते हैं। सैलानियों को आकर्षित करने के लिए मैनपाट में माल रोड के निर्माण के साथ झंडा पार्क के निर्माण की मंजूरी दी गई है। माना जा रहा है कि इससे मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

54 काबिज लोगों को नोटिस, कांग्रेस का प्रदर्शन

मैनपाट में अधिकांश सरकारी जमीनों पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। वहीं कई सौ एकड़ जमीन के फर्जी पट्टे भी बने हुए हैं। माल रोड के लिए चिह्नित किए गए रूट में 54 लोगों का कब्जा सर्वे में मिला है। सभी को बेदखली का आदेश मैनपाट तहसीलदार ने जारी किया है।

बेदखली का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेसियों ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) को मैनपाट में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए चेतावनी दी है कि आज का प्रदर्शन सिर्फ सूचना है। कार्रवाई आगे बढ़ी तो विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

गरीबों की बेदखली अनुचित

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि माल रोड के लिए गरीबों को बेदखली का आदेश जारी किया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली लोगों को पट्टा दिया जा रहा है। यह अनुचित है एवं कांग्रेस इसका विरोध करेगी।

तहसीलदार बोलीं- भेदभाव का आरोप गलत

मैनपाट तहसीलदार ने कहा कि माल रोड को लेकर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा है। 54 लोगों को बेदखली का आदेश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। मौके पर इसकी जांच की जा सकती है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!