रायपुर

मां के नाम लगाए पेड़ को काटने पर कोरबा में दो के खिलाफ कार्रवाई

15 अगस्त विज्ञापन

कोरबा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पेड़ को काटने के मामले में रामपुर पुलिस ने ममता स्टील एंपोरियम संचालक किशोर अग्रवाल और कर्मचारी सुधीर गिरी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों को नोटिस देकर भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई है।

कोरबा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पेड़ को कटवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। निहारिका स्थित ममता स्टील एंपोरियम के संचालक किशोर अग्रवाल और एक कर्मचारी सुधीर गिरी के खिलाफ रामपुर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

मामला क्या है

नगर निगम ने निहारिका क्षेत्र में सड़क किनारे यह पौधा लगाया था। आरोप है कि ममता स्टील एंपोरियम के संचालक किशोर अग्रवाल ने अपने कर्मचारी सुधीर गिरी को निर्देश देकर उस पेड़ को कटवा दिया और उसे फेंकवा दिया। बिना अनुमति के सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत नगर निगम की टीम ने सिविल लाइन थाना रामपुर में दर्ज कराई थी।

पुलिस की कार्रवाई

रामपुर थाना प्रभारी आस्था शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद किशोर अग्रवाल और उनके कर्मचारी सुधीर गिरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। दोनों को नोटिस देकर भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

अभियान का लक्ष्य

बता दें कि जिला प्रशासन और नगर निगम 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जिले में 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार पौधारोपण किया जा रहा है और लगाए गए पौधों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि अभियान के तहत लगाए गए किसी भी पेड़ को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि वृक्ष पर्यावरण के लिए जरूरी हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहर में अभी भी विभिन्न वार्डों में वृक्षारोपण का काम जारी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!