Uncategorized

Live UK PM in India LIVE: ‘सहयोग को और मजबूत करने के कई सुझाव मिले’, स्टार्मर के साथ वार्ता में बोले पीएम मोदी

15 अगस्त विज्ञापन


12:33 PM, 09-Oct-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रिश्तों में बड़ी प्रगति हुई है। पीएम मोदी ने बताया कि इस साल जुलाई में उनकी यूके यात्रा के दौरान दोनों देशों ने ऐतिहासिक ‘व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते’ पर सहमति बनाई थी। उन्होंने कहा कि इस समझौते के कुछ ही महीनों में पीएम स्टार्मर का भारत दौरा और उनके साथ आया अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस डेलीगेशन इस बात का प्रतीक है कि भारत-यूके साझेदारी अब नई ऊर्जा और व्यापक दृष्टि के साथ आगे बढ़ रही है।

 

12:29 PM, 09-Oct-2025

पीएम मोदी बोले- भारत-UK के बीच अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस समिट हुआ

किएर स्टार्मर के साथ प्रेस वार्ता में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस लीडर्स समिट कल आयोजित हुआ। उन्होंने आगे बताया कि आज दोनों नेता इंडिया-ब्रिटेन सीईओ फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इन कार्यक्रमों से भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को और मजबूत करने के कई सुझाव और संभावनाएं सामने आई हैं।

12:25 PM, 09-Oct-2025

PM मोदी बोले- भारत और UK ‘नेचुरल पार्टनर’, लोकतंत्र और कानून के प्रति साझा विश्वास है मजबूत आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) प्राकृतिक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे रिश्तों की नींव लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर टिकी है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकते हैं और अपने नागरिकों के लिए नए अवसर पैदा कर सकते हैं। 

12:18 PM, 09-Oct-2025

पीएम मोदी और ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की संयुक्त प्रेस वार्ता शुरू

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टारमर के साथ एक संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पीएम स्टारमर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जुलाई में जब वे ब्रिटेन के दौरे पर गए थे, तब दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक ‘व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता’ (सीईटीए) पर हस्ताक्षर हुए थे। उन्होंने इसे भारत-ब्रिटेन साझेदारी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस बैठक और संयुक्त बयान को दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

12:11 PM, 09-Oct-2025

मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर के बीच बैठक जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टारमर इस समय मुंबई में प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, तकनीकी सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। दोनों नेता अपने-अपने प्रतिनिधियों के साथ मौजूद हैं और भारत-ब्रिटेन संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

11:01 AM, 09-Oct-2025

मुंबई के राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने मुंबई में एक अहम बैठक शुरू। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा की।

10:16 AM, 09-Oct-2025

Live UK PM in India LIVE: ‘सहयोग को और मजबूत करने के कई सुझाव मिले’, स्टार्मर के साथ वार्ता में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपने पहले भारत दौरे पर आए स्टार्मर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई में राजभवन में स्वागत किया है। बताया गया है कि थोड़ी देर में दोनों नेताओं के बीच वार्ता होगी। इस मुलाकात में दोनों देशों के साथ समयबद्ध कार्यक्रम विजन-2035 को आगे बढ़ाया जाएगा। 

प्रधानमंत्री मोदी की जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान स्टार्मर ने भारत-यूके विजन 2035 का समर्थन किया था। यह दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने के संकल्प को दिखाता है। मुंबई में दोनों नेताओं की बैठक में इसको लेकर अहम चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी करीब पौने दो बजे ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में सीईओ फोरम में भाग लेंगे। इसके बाद करीब 2:45 बजे दोनों प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) के छठें संस्करण में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे। 





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!