जशपुर

कोरबा में 21 सितंबर को श्री रामदेव पीर उत्सव, नई कार्य समिति का शपथ-ग्रहण भी

15 अगस्त विज्ञापन

श्री गुजराती समाज कोरबा और श्री जलाराम सेवा समिति की ओर से 21 सितंबर 2026, सोमवार को श्री रामदेव पीर उत्सव मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम डी.डी.एम. रोड स्थित श्री जलाराम मंदिर में आयोजित होगा। इसी दौरान समाज की नवनिर्वाचित कार्य समिति का शपथ-ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और स्थापना के साथ होगी। यह आयोजन पराशक्ति ज्योतिष पीठम् (निहारिका) के पंडित उमाशंकर शास्त्री के आचार्यत्व में होगा।

कार्यक्रम के दौरान शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक नागपुर के गायक सुमित शर्मा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शाम 6:45 बजे महाआरती होगी।

श्रद्धालुओं के लिए रात 8:30 बजे से 10 बजे तक महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

शपथ-ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

विशिष्ट अतिथियों में नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी और स्थानीय वार्ड पार्षद मथुरा बाई चंद्रा शामिल होंगी।

श्री गुजराती समाज और श्री जलाराम सेवा समिति ने श्रद्धालुओं और समाज के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!