हादसा

कोरबा के अयोध्यापुरी में निर्माणाधीन मकान पर 33 केवी लाइन की चपेट में आया मजदूर, छत से गिरा, हालत गंभीर

15 अगस्त विज्ञापन

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र की अयोध्यापुरी बस्ती में बुधवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। 33 केवी लाइन से करंट लगने के बाद मजदूर बुरी तरह झुलस गया और छत से नीचे गिर गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अयोध्यापुरी बस्ती में रविंदर सिंह के घर का निर्माण चल रहा है। एक मजदूर मकान की ऊपरी मंजिल पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था। मकान के ठीक ऊपर से 33 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।

काम करने के दौरान मजदूर का हाथ या उसके पास मौजूद औजार अचानक बिजली के तार से छू गया। तार के संपर्क में आते ही उसे तेज करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया। करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्यापुरी में हाईटेंशन तार से हादसे की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तार की चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो चुके हैं और कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।

लोगों का कहना है कि इसके बावजूद हाईटेंशन लाइन के आसपास निर्माण कार्य जारी है। उनका आरोप है कि सुरक्षा नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

फिलहाल घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दे दी गई है। दोनों विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!