
जशपुर : जशपुर जिले के डोडकाचौरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक एक युवती के साथ कमरे में पहुंचा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
पड़ोसियों की नजर पड़ते ही लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया और मामले की सूचना तुरंत जशपुर कोतवाली थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित युवक पहले भी अलग-अलग युवतियों को लेकर आता रहा है, जिससे कॉलोनी का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि इस तरह की गतिविधियों से सामाजिक वातावरण बिगड़ सकता है, इसलिए उन्होंने खुलकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस युवक और युवती को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर चली गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
15 अगस्त विज्ञापन




