Uncategorized

कांकेर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप मिला: हथियार और लैपटॉप बरामद; डीआरजी-बीएसएफ ने की संयुक्त कार्रवाई – Kanker News

15 अगस्त विज्ञापन


कांकेर जिले के नारायणपुर बॉर्डर पर स्थित आलपरस-गुमचुर के जंगल और पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक डंप बरामद किया है। यह कार्रवाई 11 जुलाई को संयुक्त सर्च अभियान के दौरान की गई।

.

डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की टीम ने मिलकर इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों की ओर से छिपाकर रखा गया सामान मिला।

क्या-क्या मिला

सुरक्षा बलों ने दो .303 राइफल, 32 कारतूस, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, तीन वायरलेस बैटरी, एक रेडियो, दो नक्सली वर्दी, पांच पोच, दो चार्जर, एक बैटरी और नक्सली साहित्य बरामद किया।

अधिकारी रहे मौजूद

अभियान में बीएसएफ के एसी अंकुश कुमार, थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा निरीक्षक निर्मल जांगड़े, इंस्पेक्टर अनुज कुमार, उप निरीक्षक नवीन प्रकाश, उप निरीक्षक सौरभ यादव और डीआरजी के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र नेताम शामिल रहे।

सर्च अभियान रहेगा जारी

कांकेर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बल लगातार संयुक्त अभियान चला रहे हैं। इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!