Uncategorized

कांग्रेस पूर्व-जिलाध्यक्ष के घर ED की दबिश,DMF घोटाले में जांच: राकेश गुप्ता के मानसून एग्रो में पहुंची ED की टीम, दस्तावेजों की पड़ताल – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार को सरगुजा में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के ठिकानों पर दबिश दी है। राकेश गुप्ता की फर्म मानसून एग्रो में ED की टीम सुबह से पहुंचकर जांच कर रही है। ईडी ने मंगलवार को रायपुर, दुर्ग, सरगुजा सहित अन्य स्थानांे पर भी छापेमारी की है। राकेश गुप्ता कृषि विभाग के बड़े सप्लायर हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम सरगुजा पहुंची और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के फर्म मानसून एग्रो में दबिश दी। ईडी के अधिकारी फर्म के दस्तावेज, डिजिटल रिकार्ड एवं सप्लाई के रिकार्ड खंगाल रहे हैं। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में राकेश गुप्ता के द्वारा की गई सप्लाई की जांच की जा रही है। रायपुर से पहुंचे ED के अधिकारी, बाहरी लोगों का प्रवेश बंद
मानसून एग्रो में ईडी की जांच के दौरान दुकान में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। पुलिस जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। पुलिस जवानों ने अंदर फोटो लेने और वीडियो बनाने से रोक दिया। इस दौरान अधिकारी सामने भी नहीं आए। राकेश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं परिवार के सदस्यों के फोन भी बंद आ रहे हैं। बताया गया है कि मानसून एग्रो फर्म का संचालन राकेश गुप्ता के भाई करते हैं। अधिकांश सप्लाई मानसून एग्रो फर्म के द्वारा की गई है। राकेश गुप्ता से जुड़े अन्य फर्मों की भी जांच की जा रही है। भूपेश सरकार के कार्यकाल में मानसून एग्रो फर्म ने सरगुजा सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कृषि विभाग में बड़े पैमाने पर सप्लाई की है। अलग-अलग जिलों में कृषि विभाग को DMF मद से बड़ी राशि जारी की गई थी, जिस मद से कृषि उपकरण एवं अन्य सामानों की सप्लाई राकेश गुप्ता से जुड़े फर्मों से की गई है। इसी कारण राकेश गुप्ता से जुड़ा फर्म ED की जांच के राडार पर आया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!