Uncategorized

रायपुर में अज्ञात अपराधियों ने युवा कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में लगाई आग, मचा हड़कंप

15 अगस्त विज्ञापन


रायुपर में अज्ञात आरोपियों ने युवा कांग्रेस नेता के घर बाहर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है। घटना के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्र …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 11:45:56 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 11:53:31 AM (IST)

युवा कांग्रेस नेता के घर में अज्ञात अपराधियों ने लगाई आग

HighLights

  1. युवा कांग्रेस नेता की गाड़ियों में लगाई आग
  2. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
  3. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां युवा कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों में अज्ञात उपद्रवियों ने देर रात आग लगा दी। घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, नेता के घर के बाहर खड़ी दोनों कारों में अचानक आग भड़क उठी। आसपास के लोगों ने धुआं और लपटें देखी तो तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

कांग्रेस ने बताया पुलिस की लापरवाही

घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने इसे पुलिस की लापरवाही करार देते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

थाने में प्रदर्शन की तैयारी

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने डीडीनगर थाने पहुंचने का आह्वान किया है। आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!