Uncategorized

भिलाई में ट्रक ड्राइवर ने कपल को कुचला, मौके पर ही मौत, कुछ समय पहले ही हुई थी शादी

15 अगस्त विज्ञापन


Bhilai Road Accident: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक ट्रक ने नव विवाहित कपल को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गुस्से में लोगों ने देर रात सड़क पर ही चक्का जाम लगा दिया। कपल की दो महीने पहले शादी हुई थी।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 05:33:21 PM (IST)

Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 05:33:21 PM (IST)

भिलाई में ट्रक ड्राइवर ने कपल को कुचला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भिलाई में ट्रक ड्राइवर ने कपल को कुचला
  2. मौके पर ही हो गई दोनों की मौत
  3. गुस्से में लोगों ने लगाया चक्का जाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: नेशनल हाईवे रोड पर एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार के समीप रविवार रात पौने 11 बजे के करीब अज्ञात ट्रक द्वारा नव विवाहित कपल को कुचल दिया गया, जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों के द्वारा देर रात को ही सड़क पर चक्का जाम कर दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी देर रात 11:30 बजे के करीब शांत हुए।

इसके पश्चात दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि वार्ड क्रमांक-13 कोहका निवासी शिवकुमार कुर्रे (30) साल एवं उनकी पत्नी मुस्कान कुर्रे (28) को रविवार देर रात एचएससीएल कालोनी खुर्सीपार के ठीक सामने नेशनल हाईवे रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ठोकर मार कर भाग गया, जिससे बाइक सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई।

गुस्से में लोगों ने लगाया चक्का जाम

दंपती की मौत से आक्रोशित कालोनी वासियों ने रात में ही चक्का जाम कर दिया। वे शव को पीएम के लिए ले जाने नहीं दे रहे थे। वे मुआवजा राशि की मांग कर रहे थे। इस पर पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। बाद में दोनों शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला स्थित मरच्युरी भेज दिया गय।

दो महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक शिवकुमार कुर्रे का दो महीने पूर्व ही विवाह हुआ था। दोनों पति-पत्नी अपने रिश्तेदार वार्ड क्रमांक-51 खुर्सीपार शिवातजी नगर निवासी लव कुमार डहरे के घर पर खाना खाने के निमंत्रण पर गए हुए थे। खाना खाकर वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!