छत्तीसगढ़

कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 जून को होगा

15 अगस्त विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 जून को होगा। 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को शिविर के 8वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन संचालन और राजनीतिक रणनीति के गुर सिखाए।

अभनपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भूपेश बघेल ने जिला अध्यक्षों से कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी और ताकत दी है, जिसका इस्तेमाल जनता के मुद्दों को उठाने और केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने में किया जाना चाहिए।

उन्होंने जिला अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर सक्रिय और आक्रामक तरीके से काम करने की सलाह दी।

कांग्रेस सरकार की योजनाओं और इतिहास पर दिया व्याख्यान

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की रीति-नीति, पार्टी के इतिहास और राज्य में कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल की प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने देश के विकास में कांग्रेस के योगदान का भी जिक्र किया।

इन मुद्दों के बारे में दी गई जानकारी

शिविर में अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह और अल्पसंख्यक विभाग के अमीन मेमन ने अलग-अलग विषयों पर सेंशन लिए। दोनों नेताओं ने आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक कल्याण और जल, जंगल-जमीन से जुड़े मुद्दों के बारे में जिला अध्यक्षों को जानकारी दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत प्रशिक्षण शिविर के सभी सेंशन में शामिल हो रहे हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक दोनों वरिष्ठ नेता शिविर स्थल पर रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रम की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, व्यवस्था समिति के सदस्य और सेवादल के स्वयंसेवक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

आज लखना गांव में श्रमदान, कल होगा समापन

प्रशिक्षण के 9वें दिन जिला अध्यक्षों को लखना गांव ले जाया जाएगा, जहां वे श्रमदान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 29 जून को प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक समापन होगा, जिसमें पवन खेड़ा भी शामिल होंगे

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!