Uncategorized

जुनवानी में खुली शासकीय उचित मूल्य की दुकान, वनांचल में मिलेगी सुविधा – Balod News

15 अगस्त विज्ञापन



.

डौंडी विकासखंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के ग्रामीणों के लिए इस वर्ष की दीपावली दोगुनी खुशियां लेकर आई है। अब ग्रामवासियों को राशन प्राप्त करने के लिए 5 किलोमीटर दूर भर्रीटोला नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि ग्राम जुनवानी में नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन प्रारंभ हो गया है।

इस सुविधा से ग्राम के लगभग 70 परिवारों को सीधा लाभ मिला है। पहले कच्ची सड़कों और लंबी दूरी के कारण विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब ग्राम में ही राशन मिलने से समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है।

हरिश्चंद्र नायक ने कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान मुख्यमंत्री ने किया। सालिक राम कोलियारा ने कहा कि पहले राशन लाने में पूरा दिन निकल जाता था, अब गांव में ही सुविधा मिलने से भारी राहत है। तीज बाई ने कहा कि पहले हर बार किसी का सहारा लेना पड़ता था, अब मैं खुद राशन लेने जाती हूं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि संजय बैस ने बताया कि ग्रामवासियों ने सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री से सीधे यह मांग की थी। शासन-प्रशासन ने इस पर त्वरित निर्णय लेते हुए ग्राम जुनवानी में नवीन उचित मूल्य की दुकान प्रारंभ करवाई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!