Uncategorized

जशपुर के घोघरा डैम में नहाने गई मां-बेटी की डूबने से मौत, SDRF ने घंटों मशक्कत के बाद निकाले शव

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया न्यूज, पत्थलगांव, जशपुर। डैम में नहाने के दौरान गर्भवती महिला और उसकी 8 वर्षीय बेटी की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने घंटों मशक्कत के बाद दोनों के शव डैम से बरामद किए। हादसा जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बालाझार स्थित घोघरा डैम का है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार बालाझार निवासी सुकांती तिग्गा (32 वर्ष) रविवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ घोघरा डैम में कपड़े धोने और नहाने गई थीं। बताया जा रहा है कि सुकांती लगभग आठ माह की गर्भवती थीं। नहाने के दौरान अचानक उनका और उनकी छोटी बेटी मीनाक्षी तिग्गा (8 वर्ष) का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरे पानी की ओर चली गईं।

मां-बेटी खुद को संभाल नहीं सकीं

डैम में पानी अधिक गहरा होने के कारण मां-बेटी खुद को संभाल नहीं सकीं और देखते ही देखते पानी में डूब गईं। घटना के समय वहां मौजूद बड़ी बेटी आराधना तिग्गा (10 वर्ष) ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। मां और छोटी बहन को डूबते देख वह घबराई हुई हालत में दौड़कर घर पहुंची और स्वजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में डैम पहुंचे। मौके पर महिला के कपड़े, बाल्टी और चप्पलें किनारे पर पड़ी मिलीं।

एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। डैम में पानी की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मामले की जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी मौके पर बुलाया। देर शाम तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां और बेटी के शवों को पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!