Uncategorized

जोधपुर-दिल्ली-रायपुर फ्लाइट यात्रा के बीच लगेज से सोने का नेकलेस गायब, पुलिस एयरपोर्ट पर लगे CCTV खंगाल रही

15 अगस्त विज्ञापन


राजस्थान के जोधपुर से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार के ट्रॉली बैग से सोने का नेकलेस गायब होने का मामला सामने आया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 11:24:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 11:24:19 AM (IST)

एयर इंडिया फ्लाइट से यात्रा के दौरान ट्रॉली बैग से कीमती नेकलेस चोरी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. लगेज जोधपुर और दिल्ली एयरपोर्ट पर दो बार बुक हुआ
  2. रायपुर पहुंचकर सामान चेक करने पर सामने आया मामला
  3. माना थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार के ट्रॉली बैग से सोने का नेकलेस गायब पाया गया। मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जोधपुर से दिल्ली और फिर रायपुर की यात्रा

जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी अपने परिवार के साथ राजस्थान के जोधपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से रायपुर के लिए कनेक्टिंग एयर इंडिया फ्लाइट ली। यात्रा के दौरान उनका ट्रॉली बैग विमान में बुक लगेज के रूप में भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि सूटकेस को सबसे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर लगेज के रूप में जमा किया गया था। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उसे दोबारा बुक लगेज के रूप में भेजा गया।

रायपुर पहुंचकर खुला मामला

रायपुर पहुंचने के बाद जब कारोबारी परिवार ने ट्रॉली बैग का ताला खोलकर सामान की जांच की, तो उसमें रखा सोने का नेकलेस गायब मिला। कीमती जेवर नहीं मिलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारी ने तुरंत इसकी लिखित शिकायत माना थाना में दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि यात्रा के दौरान किसी ने लगेज से नेकलेस निकाल लिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए माना थाना पुलिस जांच में जुट गई है। एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संबंधित एयरलाइन से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लगेज के साथ छेड़छाड़ कहां और किस चरण में हुई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!