Uncategorized

जगदलपुर में 10 अगस्त को रोजगार मेला:219 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 8 से 26 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानिए कैसे करें आवेदन

15 अगस्त विज्ञापन

जगदलपुर में बस्तर के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, आड़ावाल में 10 अगस्त (सोमवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां 219 रिक्त पदों पर सीधे भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को 8 हजार से 26 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर, आड़ावाल में आयोजित होगा। मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, इलेक्ट्रिशियन और फिटर योग्यता वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इन पदों पर होगी भर्ती भर्ती प्रक्रिया के दौरान बिलिंग ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हाउसकीपिंग स्टाफ, एचआर एग्जीक्यूटिव, सर्विस इंचार्ज, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टोर कीपर, स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। पहले करना होगा ऑनलाइन पंजीयन रोजगार कार्यालय के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन के बाद उम्मीदवारों को 10 अगस्त को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल एवं छायाप्रति, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल फोन के साथ जिला रोजगार कार्यालय पहुंचना होगा।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!