Uncategorized

सामान्य प्रशासन विभाग के 16 अफसरों का तबादला: प्रफुल्ल टोप्पो वित्त, स्नेहा यादव गृह विभाग की संभालेंगी जिम्मेदारी, उप सचिव ने जारी किया आदेश – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 16 अनुभाग अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 25 नवंबर को नवा रायपुर से जारी हुआ, जो तात्कालिक प्रभाव से लागू माना जाएगा।

.

जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिलाषा दास को जेल विभाग से स्थानांतरित कर GAD (क-9) में पदस्थ किया गया है। वहीं मुकेश तांड़ी, जो अभी सामान्य प्रशासन (क-3) में पदस्थ थे, अब कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यभार संभालेंगे।

उपसचिव ने सोमवार को आदेश जारी किया है।

अंजू शर्मा को GAD (क-6) से ऊर्जा विभाग में भेजा गया है। आशीष कुमार अग्रवाल को महिला एवं बाल विकास विभाग से हटाकर आदिम जाति विकास विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार शबीहा परवीन खान को खाद्य विभाग से स्थानांतरित कर उच्च शिक्षा विभाग भेजा गया है।

वित्त, राजस्व, गृह, विमानन और धर्मस्व विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अनुभाग अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। शासन का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

हर अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नए विभाग में कार्यभार ग्रहण कर इसकी रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करें। ई-ऑफिस सेल और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजकर त्वरित अनुपालन सुनिश्चित किया गया है।

इस व्यापक फेरबदल को विधानसभा सत्र और वर्षांत प्रशासनिक तैयारियों के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पढ़े किसे कहां मिली पदस्थापना

नाम

वर्तमान पदस्थापना

नवीन पदस्थापना

अभिलाषा दास

जेल विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9)

मुकेश तांडी

सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-3)

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग

अंजू शर्मा

सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6)

ऊर्जा विभाग

आशीष कुमार अग्रवाल

महिला एवं बाल विकास

आदिम जाति विकास विभाग

शबीहा परवीन खान

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

उच्च शिक्षा विभाग

ज्याति पटेल

वित्त विभाग

महिला एवं बाल विकास विभाग

स्नेहा यादव

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

गृह विभाग

मुकेश शाकार

सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-8)

यथावत।

सुनील गिरड़कर

ऊर्जा विभाग

वित्त विभाग

सीमा साहू

आदिम जाति विकास विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग (लेखा शाखा)

महेन्द्र कुमार माण्डले

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

राधेश्याम भोई

जनसंपर्क विभाग

महिला एवं बाल विकास विभाग

प्रफुल्ल टोप्पो

विमानन विभाग

वित्त विभाग

प्रवीण रिछारिया

जेल विभाग

वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार

विजय लाल जाटवर

महिला एवं बाल विकास विभाग

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग

सतीश सिंह राजपूत

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग(कक्ष–6)



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!