Uncategorized

IND vs SA: ‘कोहली-रोहित नहीं चले तो हार पक्की’ इस पूर्व क्रिकेटर की BCCI को चेतावनी, कहा- युवाओं पर भरोसा नहीं

15 अगस्त विज्ञापन



भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि भारत यह मैच तभी जीत पाया क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम को संभाला। उनके मुताबिक, अगर ये दोनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते तो भारत 200 रन तक भी नहीं पहुंच पाता।




Trending Videos

"You Will Lose If Kohli And Rohit Fail": Mohammad Kaif On India's Win Over South Africa

मोहम्मद कैफ
– फोटो : BCCI


‘ये दक्षिण अफ्रीकी टीम आपको हरा देगी’

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो जाते हैं तो आप मैच हार जाएंगे। फिर आप उतने रन नहीं बना पाएंगे। पहली बात तो ये कि अगर आप 300, 350 नहीं बना पाए, तो ये दक्षिण अफ्रीकी टीम आपको हरा देगी। इसलिए मुझे लगता है कि इस जीत और रोहित शर्मा-विराट कोहली के बीच सीधा संबंध है। विराट-रोहित जल्दी आउट हो जाते, तब आप इतने रन नहीं बना पाते। युवा खिलाड़ी अभी इतना योगदान नहीं दे पा रहे, इसलिए इस मैच में टीम को कोहली और रोहित पर ही भरोसा करना पड़ा।’


"You Will Lose If Kohli And Rohit Fail": Mohammad Kaif On India's Win Over South Africa

रोहित-कोहली
– फोटो : PTI


शानदार साझेदारी और रिकॉर्ड

रोहित शर्मा और विराट कोहली की 136 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। कोहली और रोहित 392वीं बार एक साथ अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। यह दोनों खिलाड़ियों का वनडे क्रिकेट में 20वां शतकीय साझेदारी वाला मैच था। इस रिकॉर्ड के साथ अब वे इतिहास की दूसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई है। उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी (26 शतकीय साझेदारियां) है।


"You Will Lose If Kohli And Rohit Fail": Mohammad Kaif On India's Win Over South Africa

रोहित-कोहली
– फोटो : PTI


अनुभव ही बना जीत की कुंजी

कैफ ने कहा कि टीम इंडिया युवाओं पर काम कर रही है, लेकिन इतने बड़े टूर्नामेंटों में अनुभव की अहमियत अलग होती है। उन्होंने कहा, ‘आप युवा खिलाड़ियों की बात कर रहे हो, लेकिन वे अभी 200 भी नहीं बना पाएंगे। इसलिए अंत में आपको कोहली और रोहित के पास ही लौटना पड़ा।’ उन्होंने यह भी बताया कि टीम टेस्ट सीरीज हार चुकी थी और इस जीत ने खिलाड़ियों और फैंस को राहत दी है।


"You Will Lose If Kohli And Rohit Fail": Mohammad Kaif On India's Win Over South Africa

रोहित और कोहली
– फोटो : PTI


‘हमारा पुराना अभी भी सोना’

कैफ ने आगे कहा, ‘विराट कोहली ने शतक लगाया और इस जीत का सीधा कनेक्शन उनके बल्ले से निकले रनों से है। उन्होंने सात छक्के लगाए और रोहित शर्मा ने तीन। उन्होंने साझेदारी की, वही काम उन्होंने इस सीरीज से पहले सिडनी में किया था। और भारतीय टीम की हालत बहुत खराब थी। टेस्ट सीरीज हारने के बाद आपको राहत की सांस मिली। हमारा पुराना अभी भी सोना है। वे बूढ़े हो रहे हैं; कोहली 37 साल के हैं, रोहित 38 साल के हैं, इस मैच में उनकी जरूरत थी। अगर उन्होंने रन नहीं बनाए होते, तो दक्षिण अफ्रीका यह मैच बहुत आसानी से जीत जाता।’




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!