Uncategorized

IND vs NZ: वनडे में रिकॉर्ड मशीन बने विराट, POTM अवॉर्ड में कोहली तीसरे नंबर पर; लगातार 50+ स्कोर का कीर्तिमान

15 अगस्त विज्ञापन



भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला रिकॉर्ड्स की गवाही देता नजर आया। 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली ने न सिर्फ भारत की जीत की मजबूत नींव रखी, बल्कि बड़े रन चेज में अपनी बादशाहत को भी नए आंकड़ों के साथ और पुख्ता कर दिया। वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई इस पारी के दौरान विराट ने जहां ऐतिहासिक 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए, वहीं 300+ रन चेज में अपने बेमिसाल रिकॉर्ड्स के जरिए वनडे क्रिकेट में खुद को एक बार फिर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया।




Trending Videos

IND VS NZ: Virat Kohli odi career achievements stats and records know details

विराट कोहली
– फोटो : PTI


300+ रन चेज के ‘किंग’ विराट कोहली

300 या उससे अधिक रन के सफल रन चेज में विराट कोहली का रिकॉर्ड उन्हें बाकी बल्लेबाजों से बिल्कुल अलग खड़ा करता है। कोहली ने ऐसे 12 मुकाबलों में 1091 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 121.22 और स्ट्राइक रेट 125.25 का रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से सात शतक और दो अर्धशतक निकले हैं।


IND VS NZ: Virat Kohli odi career achievements stats and records know details

विराट कोहली
– फोटो : PTI


लगातार रिकॉर्ड्स बना रहे विराट

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शीर्ष के करीब हैं। सचिन तेंदुलकर (62) और सनथ जयसूर्या (48) के बाद विराट कोहली 45 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड  के साथ तीसरे स्थान पर हैं और वह इस सूची में सबसे सफल सक्रिय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, विराट वनडे क्रिकेट में पांच या उससे अधिक बार लगातार 50+ स्कोर करने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पांच बार हासिल की है, जबकि क्विंटन डिकॉक, केन विलियमसन और बाबर आजम दो-दो बार ही ऐसा कर पाए हैं।


IND VS NZ: Virat Kohli odi career achievements stats and records know details

विराट कोहली
– फोटो : PTI


मैच में विराट की पारी

301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो 29 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, रोहित ने दो छक्के जड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 650 छक्के पूरे किए और सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 118 रनों की अहम साझेदारी हुई। विराट ने अपने वनडे करियर का 77वां अर्धशतक महज 44 गेंदों में पूरा किया, जबकि गिल ने 66 गेंदों में पचासा जड़ा। गिल 71 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अर्धशतक के बाद विराट शानदार लय में नजर आए और शतक की ओर बढ़ते दिखे, लेकिन वह नर्वस 90 का शिकार हो गए। कोहली 91 गेंदों में 93 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया।


IND VS NZ: Virat Kohli odi career achievements stats and records know details

विराट कोहली
– फोटो : PTI


28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

इस मुकाबले में विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 28,000 रन भी पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। खास बात यह रही कि कोहली ने यह कारनामा सिर्फ 624 पारियों में कर दिखाया, जो इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज हैं। सचिन को यह मुकाम 644 और संगकारा को 666 पारियों में मिला था। तीसरे विकेट के लिए विराट और श्रेयस अय्यर के बीच 77 रनों की साझेदारी हुई। करीब तीन महीने बाद वापसी कर रहे अय्यर 47 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारत ने कुछ विकेट गंवाए, लेकिन अंत में केएल राहुल ने संयम दिखाया। राहुल ने विजयी छक्का जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई और 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन ने चार विकेट झटके, जबकि आदित्य अशोक और क्रिस्टियन क्लार्क को एक-एक सफलता मिली।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!