Uncategorized

CG में होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी, सभी विवादों पर लगा विराम… राज्यपाल होंगे शामिल; 14 हजार से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग

15 अगस्त विज्ञापन


कई दिनों से चले आ रहे विवादों के बाद अब यह तय हो गया है कि भारत का प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम दुधली (मालीघोरी …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 01:59:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 01:59:35 AM (IST)

परेड की रिहर्सल करते हुए सरगुजा जिले के बच्चे

HighLights

  1. 9 जनवरी को राज्यपाल करेंगे उद्घाटन
  2. 14 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल
  3. 26 से ज्यादा गतिविधियों का आयोजन

नईदुनिया न्यूज़, बालोद: तमाम विवादों और संशयों के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी का आयोजन बालोद जिले के ग्राम दुधली (मालीघोरी) में ही किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट्स एवं गाइड्स के आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने आयोजन स्थल पर बने सेक्रेट्रिएट सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

naidunia_image

बालोद के दुधली में होगा राष्ट्रीय जम्बूरी

आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने स्पष्ट किया कि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ही भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के अवर सचिव द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ उप-नियम 17 कंडिका (1) के अंतर्गत स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को पदेन राज्य अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि 9 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे जम्बूरी का उद्घाटन राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन 13 जनवरी 2026 तक चलेगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष और राज्य सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

14 हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल

आयुक्त ने जानकारी दी कि इस जम्बूरी में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों, रेलवे, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय संगठन से कुल लगभग 14 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 4,252 और अन्य राज्यों के 11,696 प्रतिभागी शामिल हैं। इनके साथ करीब 2,000 स्टाफ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य देशों के प्रतिभागी भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

देश-विदेश से रोवर-रेंजर करेंगे सहभागिता

उन्होंने बताया कि रोवर (16 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बालक) और रेंजर (16 से 25 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं) इस जम्बूरी का हिस्सा बनेंगे। 26 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें मार्च पास्ट, कैम्प फायर, ग्रैंड कैम्प फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्य प्रदर्शनी, आदिवासी कार्निवल, एडवेंचर गतिविधियां, आपदा प्रबंधन, क्विज, युवा संसद और मास ट्री प्लांटेशन शामिल हैं।

संस्कृतिक प्रस्तुतियों में सुआ, गेंड़ी और डंडा नृत्य होंगे। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम पर विशेष नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के बच्चे भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर एटीएम बूथ, स्वास्थ्य, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा, जम्बूरी मार्केट और SDRF की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ओपनिंग सेरेमनी की रिहर्सल जोर-शोर से चल रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!