CG News: सीएम ने देखी कुर्रेगु्ट्टा की दुर्गम पहाड़ी, जवानों का बढ़ाया हौसला, ग्रामीणों से की चर्चा | CM saw the inaccessible hill of Kurregutta, boosted the morale of the soldiers

मुलेर में कैंप खुलने से पहुंचीं बुनियादी सुविधाएं नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाने सबसे पहला कैम्प मूलेर में खोला गया था। आज मूलेर समेत आसपास के गांव में राशन की सुविधा, बिजली, स्वास्थ्य, स्कूल, मोबाइल टॉवर जैसी सुविधाएं इसी कैंप के सुरक्षा की छत्रछाया में मिलने लगी हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी और सुरक्षा बलों के जवान उपस्थित थे।
स्पेशल प्रोजेक्ट नक्सल पीड़ित को स्वीकृति पत्र ग्रामीण हितग्राहियों से भी सीएम ने मुलाकात की और उन्हें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड का वितरण करते हुए पीएम आवास योजनांतर्गत स्पेशल प्रोजेक्ट नक्सल पीड़ित व आत्मसमर्पित परिवारों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक तेज गति से करेगी साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने जवानों द्वारा किए जा रहे सिविक एक्शन को सराहा।




