Uncategorized

कोंडागांव में अब 4 निर्धारित जगहों पर ही रोक सकेंगे बस – Kondagaon News

15 अगस्त विज्ञापन



कोंडागांव| शहर में बसों के अनियंत्रित ठहराव और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय में बस संचालकों, उनके प्रतिनिधियों और ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि बसें अब केवल निर्धारित चार स्टॉपेज पर ही रुकेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर आयोजित बैठक में बस संचालकों को निर्देश दिए गए कि शहर के भीतर निर्धारित बस स्टॉपेज पर ही यात्रियों को चढ़ाने-उतारने का कार्य करें। अनधिकृत स्थानों पर बसों का ठहराव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में यात्री सुविधा, सड़क सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में मर्दापाल चौक, बंधा गार्डन, गांधी चौक और रायपुर नाका के पास ही बसों का निर्धारित स्टॉपेज रहेगा। इसके अलावा शहर के किसी अन्य स्थान पर बस रोककर सवारी चढ़ाने या उतारने की अनुमति नहीं होगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!