Uncategorized

बरसात में चिरमिरी की सड़कें उखड़ीं, गड्ढों में भर गया पानी

15 अगस्त विज्ञापन

चिरमिरी | चिरमिरी में बरसात के दौरान नगर निगम क्षेत्र की कई सड़कें खराब हो गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर डामर उखड़ गया है। बड़े गड्ढे बन गए हैं। लगातार बारिश से गड्ढों में पानी भर रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के हादसों का खतरा बढ़ गया है। जिम्मेदार विभागों ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाए हैं। सड़क निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी मुख्य रूप से एसईसीएल और नगर पालिक निगम के पास है। नागरिकों का कहना है कि सुरक्षित और सुगम सड़कें उपलब्ध नहीं हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों एजेंसियों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं है। समन्वय की कमी बनी हुई है। इसी कारण सड़कें लगातार बदहाल हो रही हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में सड़क और गड्ढों में फर्क करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने ज्ञापन देकर शासन और स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान समस्या की ओर दिलाया था। प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गर्मी में समय रहते पैच रिपेयरिंग होती तो हालात नहीं बिगड़ते। महापौर रामनरेश राय ने कहा नगर निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों के निर्माण और मरम्मत का टेंडर जारी हो चुका है। बरसात खत्म होते ही निर्माण एजेंसियां तेजी से काम शुरू करेंगी। सड़कें बेहतर बनाई जाएंगी। सड़कें इस तरह हो गई बदहाल।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!