Uncategorized
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को मिली राहत की खबर, बुमराह मैच में रहेंगे उपलब्ध; सिराज ने की पुष्टि


{“_id”:”687e3a022a4e7a8d610ea0a3″,”slug”:”mohammed-siraj-has-confirmed-that-jasprit-bumrah-will-play-the-upcoming-manchester-test-against-england-2025-07-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को मिली राहत की खबर, बुमराह मैच में रहेंगे उपलब्ध; सिराज ने की पुष्टि”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
जसप्रीत बुमराह
– फोटो : BCCI X
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस बात की पुष्टि की है कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से होने वाले चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे। बुमराह का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना चर्चा का विषय रहा है क्योंकि टीम प्रबंधन ने बताया था कि बुमराह इस सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। बुमराह पहले और तीसरे टेस्ट में उपलब्ध रहे थे, जबकि कार्यभार प्रबंध के चलते दूसरे टेस्ट से उन्हें आराम दिया गया था।